चंद्रशेखर जोशी
उत्तराखंड में अपराध चरम पर हैं। अपराधी भाजपा नेता हैं। इसके बाद भी बहुसंख्य समाज खामोश है। हल्द्वानी में आधी रात में 24 वर्ष के इस युवक नितिन लोहनी की भाजपा पार्षद अमित बिष्ट ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमारे इधर मौत के बाद शोक, आयोजनों पर रोक आम चलन है। जिंदादिल इंसान विचलित हो जाते हैं, गुस्से से भर जाते हैं।
…लेकिन हत्याकांड के दूसरे दिन घटना स्थल के नजदीक अल सुबह आरएसएस की शाखा शुरू हो गयी, जोर-शोर से नारे लगते रहे, देश का जयगान हुआ और बुजुर्गों के बीच बच्चों वाले खेल चलते रहे। शहर की इस घनी आबादी में खास हलचल नहीं रही, पीड़ित घर के पड़ोस में निजी इंटर कालेज रोज की भांति चलता रहा, पास का जूनियर स्कूल भी सुचारू रहा, आसपास दुकानें खुली रहीं।
…शहर-दुकानों में हत्या की चर्चा दो-चार वाक्यों से आगे न बढ़ सकी। किसी ने कहा-आजकल के लड़के हैं, न जाने क्या हुआ, कोई बोला-कानून अपना काम करेगा, कोई हमें क्या लेना-देना कहकर हत्याकांड से पल्ला झाड़ गया।
…सोशल मीडिया में युवक की मौत का दुख था, लेकिन आरोपी और उसको संरक्षण देने वाली पार्टी के खिलाफ खास गुस्सा नहीं। पीड़ित परिवार से भी लोग दूरी बनाए रहे। आरोपी के घर के आसपास आवाजाही सामान्य रही। थाना-कोतवाली में आरोपी को सख्त सजा देने की मांग करने वाले कोई नहीं थे।
…अगर इस हत्याकांड में कहीं से भी किसी मुसलमान का हल्का सा कनेक्शन जुड़ा होता तो प्रदेश में आफत आ जाती, हल्द्वानी में कोहराम मच जाता, आसपास के शहरों से पुलिस-पीएसी के दल बुला लिए जाते, बुलडोजर तैनात हो जाते, हरतरफ चर्चाओं का बाजार गर्म होता, जहां-तहां भीड़ पर काबू पाना मुश्किल होता। मीडिया तोहमतों-नफरतों से भर जाता।
…भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने देशभर के अपने छटे कुकर्मी, लंपट लोग उत्तराखंड का नेतृत्व करने भेजे हैं। इनका हर अपराधी को संरक्षण है। भाजपा के विधायक-मंत्री पार्टी के अपराधियों के समर्थन में आए दिन बयान देते हैं और पुलिस पर दबाव बनाए रखते हैं। अंकिता की हत्या से लेकर प्रदेश में हरतरफ हो रहे अपराधों में भाजपा के शीर्ष नेता-कार्यकर्ता लिप्त दिख रहे हैं। इसके बाद भी इस दल में कोई सच्चा व्यक्ति नहीं रहा जो अपने अपराधी नेताओं का बहिष्कार करे। समाज में भी भाजपाई बुद्धि हावी है, शेष लोग डरे-सहमे जी रहे हैं।
..समाज में अमन-चैन के लिए भाजपा के बेलगाम अपराधी गट्टू, भट्टू नेताओं का बहिष्कार करो..

































