‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ सोशल मीडिया से साभार
कल मैंने 11.45 बजे सिलेंडर बुक किया. कमाल की बात है कि 1.30 बजे एक एंकर कंधे पर दो सिलेंडर रखकर मेरे घर पहुंच गया.
मेरे बिना पूछे ही एंकर ने बताया- सीधे Strait of Hormuz से नाव चलाकर आ रहा हूं. वहां भारत के एंकरों को विशेष छूट मिली है.
• ईरान वाले कोड बोलते हैं: Godi-Godi
• भारत के एंकर जवाब देते हैं: Yes Papa
कोड का मिलान होते ही ईरान वाले एंकरों को रसगुल्ला खिला रहे हैं और पूरी सुरक्षा के साथ गुजरात के पोर्ट तक छोड़ रहे हैं.
ऐसी विशेष सुविधा की वजह से देश में भर-भरकर LPG सिलेंडर हो गए हैं. इसलिए एक पर एक सिलेंडर फ्री दिया जा रहा है.
डिलीवरी वाले कम पड़ रहे थे, इसलिए हमने घर-घर सिलेंडर पहुंचाने की जिम्मेदारी उठा ली है.
हम सिलेंडर भी पहुंचा दे रहे हैं और सरकार का प्रचार भी कर रहे हैं. सरकार हमें इसका एक्स्ट्रा पैसा दे रही है.
इतनी कहानी बताकर एंकर फिर से Strait of Hormuz की तरफ भाग गया और मुझे मेरा LPG सिलेंडर मिल गया

































